फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों में तनानती, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। प्राथमिक स्कूल और खंड शिक्षाधिकारी के अंतर्गत चल रहे शिक्षकों के प्रशिक्षण के दौरान बीईओ की मौजूदगी में दो शिक्षकों में मामूली बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद तनातनी की नौबत आ गई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। हालांकि बाद में किसी तरह से मामला शांत हो गया। पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को लर्निंग आउट कम परीक्षा को लेकर शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण गांव करनपुर माफी में चल रहा था। प्रशिक्षण के दौरान बीईओ राकेश गौड़ भी मौजूद थे। इसी बीच एक शिक्षक ने दूसरे शिक्षक पर अफसरों को स्कूल में ले जाकर चेकिंग कराने का आरोप लगाया। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते तनातनी होने लगी। मारपीट की नौबत पहुंच गई। कुछ शिक्षकों ने बीच में पड़कर मामला शांत कराया। हालांकि दोनों शिक्षकों ने किसी भी तरह के झगड़े की बात से इनकार किया है। खंड शिक्षाधिकारी राकेश गौड़ का कहना है कि मामूली बात पर कहासुनी हुई थी, बाद में मामला शांत करा दिया था। वहीं बीएसए गौतम प्रसाद का कहना है कि शिक्षकों के बीच हुए विवाद के मामले में जांच के लिए एक कमेटी गठित कर दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल आरपी शर्मा का कहना है कोई शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें