फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: नए वित्त वर्ष में कई परियोजनाएं पूरी होने की उम्मीद

Tue, 01 Apr 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले में पुलिस लाइन, रहरा थाना, अमरोहा तहसील और गजरौला व अमरोहा रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके अलावा गजरौला में हाईवे पर ओवरब्रिज बन रहा है तो अन्य कई बड़ी परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। इस साल यह सभी प्रोजेक्ट पूरे हो जाएंगे। निर्माण पूरा होने के बाद सभी संबंधित विभागों को हैंडओवर कर दिए जाएंगे।
उधर, जिले की सबसे बड़ी परियोजना में शामिल गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य निर्धारित समय के बाद भी पूरा नहीं हो सका। हालांकि, जिले में एक्सप्रेसवे का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। दो साल से अमृत भारत योजना में अमरोहा-गजरौला रेलवे स्टेशन शामिल है। लेकिन, निर्धारित समय बीतने के बाद भी दोनों स्टेशनों पर निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। अभी तक दोनों जगह करीब 35 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है। उधर, जोया रोड स्थित पुलिस लाइन का निर्माण कार्य भी चल रहा है।
विज्ञापन

दिसंबर तक निर्माण काम पूरा होने के बाद इस पुलिस विभाग को हैंड ओवर करने की बात कही जा रही है। अमरोहा सदर तहसील भी जर्जर भवन में चल रही है। आए दिन बिल्डिंग का मटेरियल टूटकर गिरता रहता है। अधिकारी-कर्मचारी खंडहर इमारत में बैठकर काम करने को मजबूर हैं। यह तहसील बहुत जल्द गुलड़िया रोड पर शिफ्ट हो जाएगी। क्योंकि यहां भी नई तहसील का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा हसनपुर तहसील क्षेत्र में फायर स्टेशन का निर्माण कार्य अभी जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए शासन से 15 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। मंडी धनौरा के संयुक्त अस्पताल में बनाई जा रही अस्पताल की बिल्डिंग का निर्माण भी लगभग पूरा हो गया है। रंगाई और पुताई के बाद बिल्डिंग को विभाग के हैंडओवर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें