फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में मानसून की दस्तक, दिन में गर्मी, शाम को मौसम हुआ खुशनुमा  

Fri, 29 Jun 2018 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
अमरोहा में गुरुवार को दोपहर बाद उमड़कर आए बदरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बाद मुरादाबाद मंडल में भी मानसून की दस्तक हो गयी है। गुरुवार को अमरोहा में हल्की बूंदाबांदी के साथ ही मानसून ने शहर में दस्तक दे दी है। अब कभी भी झूमकर वर्षा हो सकती है। कई दिन से पड़ रही भयंकर गर्मी के बाद बुधवार की देर रात और गुरुवार को दोपहर हुई हल्की बूंदाबांदी से दिन के तापमान में आई गिरावट की वजह से लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन


हालांकि दिन में जरूर मौसम ने गर्मी का अहसास कराया। लेकिन देरशाम चले हवाओं के झोंकों ने पिछले दिनों की गर्मी से सुकून का अहसास कराया। इसके बाद लोगों के चेहरों पर रौनक लौट आई। शहरवासी परिवार के साथ पार्कों में आराम फरमाने पहुंचे। इस दौरान बच्चों ने जमकर मौज मस्ती की तो युवा आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक का मजा लेने में मशगूल रहे। गर्मी से राहत पाने की गवाही शाम के वक्त पेड़ों पर चहचहा रहे पक्षी भी दे रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें