फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान को लेकर बृजघाट पुल पर रहा जाम का झाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगाघाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। डुबकी लगाने का सिलसिला तड़के से लेकर दोपहर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर धर्म लाभ कमाया। स्नान के लिए पुल पर श्रद्धालुओं के वाहनों की संख्या बढ़ गई। जिससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगने से बृजघाट पुल पर जाम लग गया। दोपहर होने तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। पुलिस ने मुश्किल से यातायात व्यवस्था पर काबू पाया।
विज्ञापन

गुरुवार को ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए सवेरे से ही बृजघाट और तिगरी धाम में श्रद्धालु उमड़ने शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने दोपहर होने तक गंगा स्नान किया। घाट पर बुधवार की देर रात से ही श्रद्धालु पहुंचने शुरू हो गए थे। इन्होंने श्रद्धालुओं ने रात बारह बजे ही गंगा में आस्था की डुबकी लगा ली। जो लोग रात में नहीं जा पाए वह गुरुवार की तड़के गंगा घाट पर पहुंचे और स्नान किया। गंगा में स्नान कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने सूरज को अर्घ्य भी दिया।
स्नान के चलते सवेरे से ही श्रद्धालु निजी और किराए के वाहनों से बृजघाट पहुंचने लगे थे। बृजघाट पुल पर श्रद्धालुओं के वाहनों का ठहराव होने से हाइवे की गति थम गई। हाईवे पर फर्राटा भरने वाले वाहन एकाएक लाइनों में खड़े गए हो गए। सुबह से ही जाम जैसी स्थिति बन गई। वाहन रेंगकर चले। जाम के चलते पुल के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगी रहीं। इससे हाईवे पर वाहनों की रफ्तार दोपहर होने तक थमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें