फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाटिंग को माफियाओं ने आम के हरे-भरे पेड़ चलाई कुल्हाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। प्लाटिंग के लिए माफिया ने रात के अंधेरे में आम के हरे-भरे पेड़ों को काट डाला। खबर मिलते ही वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम मौके पर पहुंचने से पहले माफिया एक ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ी भरकर ठिकाने लगा चुके थे जबकि भारी मात्र में लकड़ी मौके पर पड़ी मिली। पुलिस ने लकड़ी ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के आवास विकास कालोनी प्रथम के पश्चिमी छोर पर नई प्लाटिंग हो रही है। उसके बगल में पुलिस लाइन को जाने वाले मार्ग के आस-पास आम के बगीचे हैं। पॉश कालोनी के सटे बगीचों पर काफी समय से माफिया की निगाहें थी। मंगलवार की रात माफिया ने किसी समय आम के हरे भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चला दी। एक दर्जन से अधिक पेड़ काट डाले। बुधवार की सुबह हरे-भरे पेड़ों के कटान की खबर मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों में खलबली मच गई। आनन-फानन टीम मौके पर पहुंची गई लेकिन इससे पहले माफिया और मजदूर फरार हो चुके थे। बताया जा रहा है कि माफिया एक ट्रैक्टर ट्राली में आम की लकड़ी को भरकर ले गए। इसके बाद भी भारी तादाद में लकड़ी खेत में पड़ी मिली। वन क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार जोशी ने बताया कि लकड़ी ठेकेदार मुस्तफा निवासी लकड़ा के खिलाफ वन अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें