फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से आम गिरे, नहीं मिल रहे खरीदार

Thu, 05 May 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अमरोहा
विज्ञापन
कच्चा ही तोड़कर लाया गया हैदराबादी आम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 अच्छे उत्पादन की उम्मीद लगाए बैठे आम कारोबारियों-किसानों की उम्मीदों पर मौसम के बिगड़े मिजाज ने पानी फेर दिया। मंगलवार रात आई आंधी में छोटे-छोटे कच्चे आम पेड़ों से गिर गए। इससे बागों में कच्चे आम के ढेर लग गए। गिरने से खराब होने और छोटे होने की वजह से इन आमों को खरीदार भी नहीं मिल रहे हैं। आम कारोबारियों और किसानों को बाजार में औने पौने दाम में इसे बेचना पड़ रहा है। इससे कारोबारियों-किसानों को काफी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


अमरोहा जनपद में बड़े पैमाने पर आम की बागवानी की जाती है। अमरोहा का आम जनपद के अलावा विदेशों में भेजा जाता है। ऑन डिमांड विदेशों को आम की सप्लाई की जाती है। इस बार आम की बंपर पैदावार की उम्मीद है, लेकिन मंगलवार को मौसम के बिगड़े मिजाज ने उत्पादकों को भयभीत कर दिया है।

अगर, इसी तरह मौसम के तेवर खराब रहे तो आम का सही सलामत बाजार में पहुंचाया जाना मुश्किल होगा। फिलहाल, आंधी ने पेड़ों से काफी अमिया और छोटे आम गिरा दिए हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान बताया जा रहा है। शेखूपुरा निवासी बाग स्वामी राणा सिंह गुर्जर ने बताया कि आंधी से आम को काफी नुकसान हुआ है। कच्चा आम पेड़ों से झड़ गया है।
विज्ञापन


आम छोटा होने से अभी आम का पाल नहीं लगाया जा सकता है। अचार आदि में भी आम का प्रयोग नहीं हो पाएगा, क्योंकि पेड़ से जमीन पर गिरने से यह आम खराब हो जाएगा। जल्द ही इसका इस्तेमाल करने की मजबूरी है। मंडी में कम दाम पर इसे बेचना पड़  रहा है। 

यहां की जाती है बागवानी
पापड़ी निवासी बाबू राम शर्मा का कहना है आंधी से काफी नुकसान हुआ है। सलेमपुर, कांकर सराय, अकबरपुर पट्टी, पचौकरा, भजनपुरी, नौगावां सादात, एबजाबाद, ढयौडी वाजिदपुर, हसनपुर आदि स्थानों पर आम के बड़े-बड़े बाग हैं।


आंधी से आम को नुकसान हुआ है। कच्चा आम पेड़ों से झड़ गया है। क्षेत्र में आलावृष्टि से आम की फसल को नुकसान हुआ है। जिस आम पर ओला गिरा है वो दागी हो सकता। -जयकरण सिंह, पूर्व उद्यान निरीक्षक

आंधी से आम की फसल को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। जो छोटे और कमजोर अमिया थीं। वही टूटकर गिरी हैं। इस बार आम की बंपर पैदावार की उम्मीद है। हां, ओलावृष्टि हुई तो आम की पैदावार को नुकसान होगा। आम पर दाग पड़ जाएंगे।- नदीम सिद्दकी, प्रेसीडेंट, मैंगो एक्सपोर्ट एसोसिएशन. उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें