फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकानेर रेस्टोरेंट के मैनेजर की हादसे में मौत 

Mon, 11 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
वह ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को सरकारी अस्पताल ले आई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उत्तराखंड के जिला बागेश्वर के पपसरी निवासी 50 वर्षीय चंदन पंवार पुत्र रतन पंवार करीब 15 साल से गजरौला के सैफीनगर मोहल्ला में परिवार के साथ रहते थे।
विज्ञापन


वे बीकानेर रेस्टोरेंट में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।  शनिवार की देर रात ढाई बजे करीब चंदन पंवार ड्यूटी के बाद वे साइकिल से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि मैरीटेन होटल के निकट यूटर्न के पास मुरादाबाद की ओर से आ रही कार ने साइकिल को टक्कर मार दी। इससे सड़क पर गिरकर चंदन पंवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। करीब तीन बजे राहगीरों की नजर पड़ी तो पुलिस को खबर कर दी।

इस पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को उठाकर अस्पताल ले गई। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। पत्नी अनीता रो-रोकर बदहवास हो गई। बेटे राजीव और बेटी ममता, गुड़िया का रोकर बुराहाल था। एसएसआई प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें