फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा आशिक की सनक: शादी में भेजा अपने नाम का गिफ्ट, फिर मचा बवाल; युवती के मामा पर चाकू से हमला

Tue, 07 Jul 2026 11:16 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर

सार

तैश में आकर आरोपी युवक ने युवती के मामा पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपी भी चोटिल हुआ है। 
विज्ञापन
गिफ्ट भेजने पर विवाद - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमरोहा स्थित हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक तरफा चाहत में पागल सिरफिरे ने युवती की शादी में गिफ्ट भिजवा दिया, जिसको लेकर शादी के बाद विवाद हो गया। युवक ने लड़की के मामा पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

विज्ञापन

बताते हैं कि एक युवती कई वर्षों से अपने मामा के घर रह रही थी। सोमवार को उसके मामा ने धूमधाम से उसकी शादी संपन्न कराई। बताया जाता है कि गांव का ही एक युवक युवती से एकतरफा प्यार करता था। शादी से दो दिन पहले आरोपी ने फेसबुक पर युवती के नाम से एक स्टोरी भी पोस्ट की थी। सोमवार को शादी के दौरान आरोपी युवक ने किसी के माध्यम से दुल्हन के लिए एक गिफ्ट भिजवाया। जिस पर अपना नाम लिखा था। 

परिजनों को जब यह गिफ्ट मिला, तो उन्होंने शादी में कोई खलल न पड़े, इसलिए कार्यक्रम पूरा होने तक यह बात छिपाए रखी। मंगलवार को जब युवती विदा होकर अपने ससुराल चली गई, तब परिजनों ने युवक द्वारा गिफ्ट भेजने की शिकायत उसके परिवार से की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और कहासुनी मारपीट में बदल गई। 
विज्ञापन

आरोप है कि तैश में आकर आरोपी युवक ने युवती के मामा पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपी भी चोटिल हुआ है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें