फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों के बाप संग भागी महिला: बकरे की बलि दी, परिवार को खिलाया नशीला मटन; बेहोश होने पर बेटी ने उठाया कदम

Tue, 07 Jul 2026 09:40 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर

सार

जब परिवार के सभी लोग बेसुध होकर सो गए, तब महिला रात के अंधेरे में अपनी तीन साल की बेटी को साथ लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। बताया जा रहा है कि महिला का अपने ही गांव के दूसरी जाति के एक युवक के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हैरान करने वाली बात यह है कि उसका प्रेमी भी पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है।
विज्ञापन
मटन खाने के बाद पूरा परिवार बेहोश - फोटो : अमर उजाला/AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद सनसनीखेज और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने मायके में रह रही एक विवाहित महिला ने कथित तौर पर घर के खाने (मटन) में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर अपने ही परिवार के आठ सदस्यों को बेहोश कर दिया। इसके बाद वह अपनी तीन साल की मासूम बेटी और गांव के ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस अजीबोगरीब और चौंकाने वाली घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

धार्मिक अनुष्ठान के बाद मटन में मिलाया नशा
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले किसान ने अपनी बेटी की शादी करीब चार साल पहले सैदनगली थाना क्षेत्र में की थी। महिला का एक तीन वर्ष का बच्चा भी है। सोमवार की देर शाम को मायके वाले घर में एक धार्मिक अनुष्ठान कर रहे थे, जिसमें बकरे की बलि दी गई थी। इसके बाद रात के भोजन के लिए घर पर मटन बनाया गया था। परिजनों का आरोप है कि विवाहिता ने मौका देखकर मटन में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। इस जहरीले भोजन को खाने के बाद महिला की मां, दो भाई, दो भाभियां और उनके तीन बच्चे गहरी बेहोशी की हालत में चले गए।

तीन बच्चों के पिता के साथ हुई फरार
जब परिवार के सभी लोग बेसुध होकर सो गए, तब महिला रात के अंधेरे में अपनी तीन साल की बेटी को साथ लेकर अपने प्रेमी के साथ भाग निकली। बताया जा रहा है कि महिला का अपने ही गांव के दूसरी जाति के एक युवक के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हैरान करने वाली बात यह है कि उसका प्रेमी भी पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। यह भी सामने आया है कि करीब तीन महीने पहले भी दोनों इसी तरह घर छोड़कर कहीं चले गए थे, जिसके बाद पिछले दो महीने से महिला अपने मायके में ही रह रही थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच
मंगलवार को जब परिजनों को होश आया और घर की स्थिति देखी, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित परिवार ने तुरंत कोतवाली पुलिस स्टेशन पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम तुरंत मामले की तफ्तीश में जुट गई है। क्षेत्राधिकारी (सीओ) पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फरार प्रेमी जोड़े की तलाश के लिए टीमें लगा दी गई हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें