फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से इंकार किया तो युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Fri, 26 Jan 2018 01:50 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गजरौला। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
रिश्ते के बाद लड़की पक्ष द्वारा तय की गई तिथि पर शादी करने में आना कानी करना युवक को महंगा पड़ गया। युवती ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने युवक को पकड़ा तो लड़का पक्ष भी थाने पहुंच गया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। पुलिस मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की का गजरौला के एक मोहल्ले निवासी एक युवक के साथ रिश्ता तय हो गया था। बताया जाता है कि युवक एवं युवती का मोबाइल पर बातचीत का सिलसिला भी शुरू हो गया है। अब लड़की पक्ष के लोगों ने शादी के लिए कोई तिथि तय की थी। लेकिन युवक पिता के बीमार होने का हवाला देकर शादी बाद में करने के लिए कह रहा है। इसी बात पर दोनों पक्षों में तकरार हो गई। लड़की ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दे दी। गुरुवार को लड़की पक्ष के लोग बातचीत करने के लिए गजरौला आए थे। इस दौरान लड़के को पुलिस ने पकड़ लिया और अपने साथ थाने ले गई। इसके बाद लड़के पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। जमकर हंगामा हुआ। पुलिस मामले में कार्रवाई की तैयारी कर रही है। हालांकि कुछ लोग बीच में समझौता कराने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें