कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव गंगा कोला के पास शनिवार शाम कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को हसनपुर सीएचसी लाया गया। जहां एक युवक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को गंभीर हालत बनी हुई थी। वहीं घटना के चालक कार लेकर भाग गया।
थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगा कोला निवासी अक्षय और डाल चंद रहरा से शनिवार देर शाम गंगा कोला जा रहे थे। दोनों बाइक पर सवार थे। बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे। दोनों जैसे ही गंगा कोला के पास पहुंचे कि तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। दोनों घायल को हसनपुर सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने अक्षय को मृत घोषित कर दिया। जबकि डालचंद को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अक्षय का परिवार हरियाणा में हैं। उनके आने पर ही अगली कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो