फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शमी के बड़े भाई हसीब का रिकार्ड खंगाल रही पुलिस

Sun, 11 Mar 2018 01:45 AM IST
ब्यूूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
विज्ञापन
मोहम्मद शमी
विज्ञापन
हसीन जहां के गंभीर आरोपों में घिरे भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनके परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हसीन जहां की शिकयत पर कोलकाता पुलिस ने मोहम्मद शमी के अलावा परिवार के पांच लोगों पर गैर जमानती धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके बाद अमरोहा पुलिस भी सक्रिय हो गई है। पुलिस ने शमी के बड़े भाई और हसीन जहां के जेठ हसीब का आपराधिक रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस के मुताबिक अभी तक कोलकाता पुलिस ने संपर्क नहीं किया है। अगर वह सहयोग मांगती है तो मदद की जाएगी। 
विज्ञापन


एसपी सुधीर कुुमार ने बताया कि शमी के भाई हसीब अहमद ने 13 जनवरी 2016 की शाम को बुढ़नपुर के पुल पर गोकशी के आरोपी रिजवान निवासी सहसपुर अली नगर को छुड़ाने के लिए पुलिस के साथ हाथापाई की थी। इतना ही नहीं रिजवान को भगा दिया था। इस मामले में पुलिस ने हसीब समेत चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। लेकिन शमी ने एक दूसरे क्रिकेटर के साथ लखनऊ पहुंचकर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले थे। उन्हें मामले से अवगत कराया था। इसके बाद पुलिस ने हसीब को थाने से जमानत दे दी थी। मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने हसीब अहमद पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बहू के कदम से सदमे में आई सास, तबीयत नासाज:
हसीन जहां के कदम से क्रिकेटर मोहम्मद शमी का परिवार सदमे में है। बहू की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर शमी की मां डिप्रेशन में आ गई। शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालांकि अब वह ठीक हैं। उनके घर पर रिश्तेदार जमे हुए हैं।
विज्ञापन

क्रिकेटर मोहम्मद शमी और पत्नी हसीन जहां का विवाद बढ़ता जा रहा है। हसीन जहां ने शुक्रवार को कोलकाता में शमी सहित परिवार के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर सुलह समझौते की कोशिश को झटका दे दिया। इसकी खबर शमी के गांव सहसपुर पहुंची तो परिवार सदमे में आ गया। मां अंजुम आरा डिप्रेशन में चली गईं। शुक्रवार को तबीयत बिगड़ गई। लेकिन शाम को उनकी तबीयत सही हो गई। फिलहाल गांव के लोगों ने दुआ की कि दोनों का विवाद खत्म हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें