फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि कृषि विभाग के रिकार्ड में बनी बारिश, नुकसान से इंकार

Sat, 17 Feb 2018 01:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा। 
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना कर्जमाफी में हजारों पात्र किसानों को अपात्र दिखाकर ऋण माफी से वंचित करने वाले कृषि विभाग ने एक बार फिर चौंकाने वाला कारनामा कर दिया है। 12 फरवरी को हसनपुर और नौगावां सादात थाना क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ ओले भी गिरे। गेहूं और सरसों की फसल को बड़ा नुकसान हुआ। लेकिन शासन ने ओलावृष्टि पर मांगी रिपोर्ट में कृषि अधिकारियों ने बारिश दिखाते हुए नुकसान होने से इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन

  अब किसानों को ओलावृष्टि का मुआवजा नहीं मिलेगा। कृषि विभाग द्वारा भेजी गई रिपोर्ट की भनक लगने के बाद किसान संगठनों में उबाल आ गया है। किसानों ने कृषि विभाग के खिलाफ आरपार की लड़ाई के लिए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। 
पिछले सोमवार को आसमान से हल्की बारिश के साथ आसमान से बरसे ओले ने फसलों पर जमकर कहर बरपाया। हसनपुर व नौगावां सादात क्षेत्र में गेहूं व सरसों की फसल पर ओले की मार पड़ी। तमाम फसल बर्बाद हो गई। जबकि गजरौला, अमरोहा और धनौरा और जोया क्षेत्र में बारिश हुई। 
विज्ञापन

प्रदेश के कई जिलों में हुई ओलावृष्टि के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिला अधिकारियों को ओलावृष्टि से हुई नुकसान की रिपोर्ट मांगी। इतना ही नहीं ओलावृष्टि से हुई फसल बर्बादी पर मरहम लगाने के लिए 50 करोड़ की धनराशि भी आवंटित कर दी थी। जिसके बाद डीएम नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर कृषि विभाग ने जांच कराकर रिपोर्ट शासन को भेज दी है। लेकिन, कृषि विभाग ने शासन को भेजी रिपोर्ट में ओलावृष्टि की मार झेले रहे कृषकों का दम ही  घोट दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक जिले में ओलावृष्टि हुई ही नहीं। नौगावां सादात क्षेत्र में गेहूं के दाने के बराबर मोटा ओला गिरा था, जिसके फसलों को नुकसान ही हो सकता है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें