फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: डिडौली में बेटे के जन्मदिन पर बिजली का करंट लगने से पिता की मौत, घर में मचा कोहराम

Thu, 29 Sep 2022 01:28 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, जोया (अमरोहा)

सार

घटना के बाद परिजनों ने कानून कार्यवाही करने से इनकार कर दिया। बृहस्पतिवार दोपहर बगैर कानूनी कार्यवाही के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किसान की मौत के बाद पत्नी और दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटे के जन्मदिन पर बिजली का करंट लगने से पिता की मौत हो गई। घटना से जन्मदिन की खुशियों में मातम पसर गया। परिजनों ने बगैर कानूनी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। 

विज्ञापन


ये घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सिबोरा गांव की है। यहां पर किसान अर्जुन सिंह (32) का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी मीना के अलावा बेटी आंशी और बेटा उज्जवल है। बड़ा बेटा उज्जवल बुधवार को पांच साल का हुआ है। लिहाजा पिता अर्जुन ने बेटे उज्जवल के जन्मदिन को धूमधाम से मनाने की तैयारी की थी।

इसके लिए उन्होंने दावत की व्यवस्था की, जिसमें परिवार और रिश्तेदारों को बुलाया गया। केक काटने के बाद सभी लोगों ने खाना खाया और करीब 10 बजे परिवार के कुछ सदस्य डीजे पर डांस कर रहे थे। डीजे जनरेटर से चल रहा था। करीब 10:30 बजे बिजली आने पर अर्जुन सिंह जनरेटर बंद करने के  बाद बिजली के तार लगा रहे थे। तभी उन्हें करंट लग गया और उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


पिता की मौत से बेटे के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन परिजनों ने कानून कार्यवाही करने से इनकार कर दिया। इसके बाद बृहस्पतिवार की दोपहर बगैर कानूनी कार्यवाही के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किसान की मौत के बाद पत्नी और दोनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें