फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दूसरी दुल्हन संग जमीन बेचने पहुंचा व्यक्ति, पहली ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर(अमरोहा)। पति-पत्नी के विवाद में दी जाने वाली धमकी को हसनपुर में एक पति ने सच कर दिखाया। पत्नी से विवाद के बाद चार दिन में दूसरी शादी करने की धमकी देने वाला पति सातवें दिन नई दुल्हन के साथ सामने आ गया। वह पहली पत्नी को बिना बताए आधा बीघा जमीन बेचकर पैसे लेने की फिराक में भी था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति हरियाणा में मजदूरी करता है। परिवार गांव में रहता है। सात दिन पहले वह गांव आया था और पत्नी से विवाद के दौरान दूसरी शादी की धमकी दी थी। वह चार बच्चों का पिता है। मंगलवार को वह दूसरी पत्नी को लेकर हसनपुर पहुंचा और जमीन की रजिस्ट्री के लिए गांव के खरीदार को सब-रजिस्ट्री कार्यालय बुला लिया।
खरीदार ने इसकी जानकारी तुरंत पहली पत्नी को दे दी। खबर मिलते ही पहली पत्नी तहसील परिसर पहुंची और हंगामा किया, जिससे रजिस्ट्री रुक गई। पकड़े जाने के डर से पति मौके से भाग निकला। मामला कोतवाली पहुंचने पर पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें