फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकर संक्राति : आज स्नान को ब्रजघाट गंगा में उमड़ेंगे श्रद्धालु

Sun, 14 Jan 2018 01:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला। 
विज्ञापन
ganga snan
विज्ञापन
नए साल का पहला त्योहार मकर संक्रांति आज धूमधाम से मनाया जाएगा। मकर संक्रांति के त्योहार पर गंगा में स्नान का बहुत महत्व माना जाता है। इसलिए हजारों श्रद्धालु ब्रजघाट व तिगरी गंगा में स्नान को उमड़ेंगे। ब्रजघाट पुल पर वाहनों का जमावड़ा लगने की वजह से जाम की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन


हालांकि जाम से निजात के लिए पुलिस ने हाईवे पर बने कटों को शनिवार शाम को ही बंद करा दिया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रहेगी। मकर संक्रांति के त्योहार का विशेष महत्व माना जाता है। जिस समय में सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता हैं, उस अवधि को संक्रांति कहा जाता है। इस दिन प्रात:काल गंगा नदी में स्नान आदि से निवृत होकर चौकी पर शुद्ध वस्त्र बिछाकर अक्षतों से अष्टदल कमल बनाना शुभ माना जाता है।

ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए शनिवार मध्यरात्रि से ही दूर दराज के श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। भोर के चार बजे तक गंगा घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भर जाएगा। ब्रजघाट पुल पर वाहनों का जमावड़ा लग जाने से यहां जाम लगने की आशंका रहेगी। हालांकि जाम से निजात के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी की है। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने बताया कि शनिवार शाम को ही हाईवे पर बने कटों को बंद करा दिया। वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें