फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर कूड़ा फेंका तो खैर नहीं

Sat, 13 Jan 2018 01:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /मंडी धनौरा। 
विज्ञापन
पालिका के पहली बैठक में चेयरमैन सदस्यों से सहयोग की अपील करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कूड़ा जलाने वालों व कूड़ा गाड़ी जाने के बाद सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय नगर पालिका परिषद के बोर्ड की पहली बैठक में लिया गया। बैठक में नगर की सफाई व्यवस्था चाक चौबंद बनाने के लिए चर्चा की गई। इससे पहले पालिकाध्यक्ष राजेश सैनी ने पालिका के सभी सदस्यों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद की पहली बैठक आयोजित की गई। पहली बैठक में सबसे पहले सदस्यों ने अपना परिचय दिया। पालिकाध्यक्ष ने सदस्यों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नगर के विकास के लिए सहयोग की अपील की। ईओ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने सदस्यों को बताया कि बैठक में सफाई को लेकर चर्चा की जानी है। उन्होंने जानकारी दी कि पालिका में 34 सफाई कर्मचारी स्थायी, 24 कर्मचारी संविदा व 40 कर्मचारी ठेके पर सफाई कार्य कर रहे हैं। सदस्यों ने नगर को साफ व सुंदर बनाने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों की खरीद का प्रस्ताव रखा।
बैठक में सफाई कर्मचारियों व दुकानदारों द्वारा कूड़ा जलाने की शिकायत की गई। ईओ ने चेतावनी दी कि किसी ने भी कूड़ा जलाया या कूड़ा गाड़ी जाने के बाद कूड़ा सड़क पर फेंका तो ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सदस्यों ने निर्माण कार्यों संबंधी अपने अपने प्रस्ताव पालिकाध्यक्ष को सौंपे। इस अवसर पर कलुवा अहमद, गौरव धारीवाल, दुलीचंद गिहार, संजय फौजी, बोबी किन्नर, सावन भटनागर, नवीन वर्मा, सुरेश कुमार, गुरचरन सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें