फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगदासपुर में महबूब समर्थक और विरोधी भिड़े

Tue, 24 Jan 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
जोया क्षेत्र के गांव गंगदासपुर में सोमवार शाम जनसंपर्क को पहुंचे कैबिनेटमंत्री महबूब अली के समर्थक और विरोधी पक्ष एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी को लेकर आमने-सामने आ गए। कैबिनेट मंत्री तब तक आगे निकल गए थे। उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी उन्हें लेकर निकल गए। 
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा हत्याकांड के बाद तुर्क बिरादरी के एक छोटे से विरोधी गुट ने कैबिनेट मंत्री महबूब अली के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। सोमवार शाम कैबिनेट मंत्री तुर्क बहुल गांव गंगदासपुर में जनसंपर्क के लिए पहुंचे। समर्थकों ने उनके पक्ष में नारेबाजी शुरू कर दी। काफिला गांव में घूम रहा था।

इस दौरान सुनियोजित ढंग से गांव में पहुंचे एक विरोधी गुट ने कैबिनेट मंत्री के विरोध में नारे लगाने शुरू कर दिए। मंत्री तो इसे अनसुनाकर आगे निकल गए, लेकिन विरोध में नारे लगाने को लेकर मंत्री समर्थक और विरोधी आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन


मना करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। नोकझोंक से शुरू हुई बात हाथापाई तक पहुंच गई। गांव के मंत्री समर्थक और विरोधियों के बीच मारपीट भी हुई। इस दौरान मंत्री को लेकर उनके सुरक्षाकर्मी निकल गए। 

गांव हरियाना में कैबिनेट मंत्री के समर्थकों के विरोध में नारेबाजी की सूचना मिली थी। गंगदासपुर में विरोध और नारेबाजी की कोई सूचना नहीं है।- विवेक कुमार शर्मा, कोतवाल डिडौली
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें