फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूब, चेतन, संजीव लाल समेत चार ने भरे पर्चे

Wed, 25 Jan 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
चुनाव
विज्ञापन
सपा से कैबिनेट मंत्री महबूब अली, भाजपा से निफ्ट चेयरमैन चेतन चौहान, बसपा से संजीव लाल ने पर्चा दाखिल कर चुनाव में दावेदारी पेश की है। वहीं राष्ट्रीय लोकराज पार्टी से विनय चुनाव मैदान में उतरे हैं। नामांकन के चलते कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रही। भारी संख्या में पुलिस बल सुरक्षा मेें मुस्तैद रहा। 
विज्ञापन


मंगलवार को सपा, भाजपा और बसपा प्रत्याशी के नामांकन के चलते कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस अफसर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर गड़ाए रहे। गेट से लेकर नामांकन स्थल तक पुलिस फोर्स को अलर्ट रखा। सबसे पहले बसपा प्रत्याशी संजीव लाल धनौरा विधानसभा सीट से नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने दोपहर बारह बजे पर्चा दाखिल किया।

उनके साथ बसपा के पूर्व विधायक हाजी शब्बन, जिला अध्यक्ष समेत अन्य समर्थक मौजूद रहे। इनके बाद पूर्व सांसद, पूर्व क्रिकेटर, वर्तमान में निफ्ट चेयरमैन चेतन चौहान ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नौगावां सादात विधानसभा सीट से नामांकन कर चुनाव में ताल ठोकी है। इस दौरान उनके साथ पूर्व एमएलसी डा. हरि सिंह ढिल्लो, युद्घवीर सिंह, पुष्पकार लाल, मोमराज सिंह गुर्जर, जिला अध्यक्ष ऋषिपाल नगार, मदन वर्मा आदि रहे। 
विज्ञापन


सपा से कैबिनेट मंत्री महबूब अली ने अमरोहा विधानसभा सीट से पर्चा दाखिल कर चुनाव में अपनी दावेदारी पेेश की है। इस दौरान उनके साथ कलेक्ट्रेट में जिला अध्यक्ष सुखवीर सिंह यादव, एमएलसी परवेज अली, गन्ना समिति के चेयरमैन भगत सिंह बॉबी, पूर्व चेयरमैन कमरुद्दीन मंसूरी, आफताब सैफी, मरगूब सिद्दीकी, कांग्रेस से खुर्शीद अनवर आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोकराज पार्टी से विनय ने हसनपुर विधानसभा सीट से नामांकन किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें