फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा से महबूब नौगावां से इकरार और धनौरा से उर्वशी

Wed, 28 Dec 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने जनपद की तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं, जबकि एक पर संशय बरकरार है। अमरोहा विधानसभा सीट पर जहां पार्टी ने फिर से महबूब अली पर दांव लगाया है, वहीं नौगावां सादात व धनौरा पर नए चेहरे मैदान में उतारकर खलबली मचा दी है।
विज्ञापन


पार्टी ने दो मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं। इधर टिकट बंटवारे के बाद से जनपद के सपा परिवार में जबरदस्त उथल पुथल मची है। हर कोई नए चेहरों को लेकर तरह तरह के कयास लगा रहा है। गुटबंदी का ही नतीजा विधायकों के टिकट कटने का कारण मान रहा है।

बुधवार की दोपहर बाद सपा हाईकमान ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवारों का नाम जानते ी वीवीआईपी जनपद अमरोहा की राजनीति में भूचाल आ गया है। नाम जानकर हर शख्स अचंभित है।
विज्ञापन


जी हां, ऐसा होना भी लाजमी है, क्योंकि पार्टी ने जिले की चार विधानसभा सीटों में से तीन पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सत्ता के गलियारों में हलचल मचा दी है। अमरोहा सीट पर जहां उन्होंने मौजूदा विधायक/कैबिनेट मंत्री महबूब अली को प्रत्याशी घोषित किया है, वहीं नौगावां सादात सीट पर मौजूदा विधायक अशफाक अली खां का टिकट काटकर अमरोहा नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन हाजी इकरार अंसारी को मैदान में उतारा है। 

यही स्थिति धनौरा विधानसभा सीट की रही है। यहां मौजूदा विधायक एम चंद्रा का टिकट काट दिया है और पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्वशी सिंह पर भरोसा जताया है। उनको पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। हसनपुर विधानसभा सीट पर फिलहाल पार्टी ने अभी किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।

इस सीट पर संशय बरकरार है। यहां बता दें कि क्षेत्रीय विधायक/कमाल अख्तर इस सीट के प्रबल दावेदार हैं। देखना ये है कि अब पार्टी उन पर ही भरोसा जताएगी या फिर किसी और को टिकट देगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें