फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिड़ गए गुरुजी,हथियार चले, एक घायल

Wed, 27 Apr 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मारपीट में घायल उमेश पाल सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी गांव आरिकपुर माफी, थाना रहबपुर ने पुलिस को बताया कि वह प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर खुर्द में प्रधानाध्यापक हैं। दोपहर करीब ढाई बजे खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय गजरौला आए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान स्पष्टीकरण से संबंधित अभिलेख लेकर राघवेंद्र सिंह पुत्र हरगोविंद सिंह ग्राम आरिकपुर माफी भी वहां आ धमके। आरोप है कि, आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया। इसमें वह लहूलुहान हो गए।

बाद में जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उधर, दूसरे पक्ष के ब्लॉक संसाधन केंद्र गजरौला के ब्लॉक सह समंवयक जयवीर सिंह ने तहरीर दी है कि, करीब साढ़े 12 बजे वह कार्यालय पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय बांसली, प्रधानाध्यापक उमेश पाल मुबारकपुर, सहायक अध्यापक लखमिया, अध्यापक राजीव कुमार (गंगेश्वरी) तेज आवाज में बातचीत कर रहे थे। टोकने पर गाली-गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया।
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी दी। कस्बा चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार गौतम का कहना है कि उमेश पाल सिंह की तहरीर पर राघवेंद्र सिंह के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें