फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 बंधक बनाकर दस लाख का माल लूटा

Tue, 31 May 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
रुड़की में ससुराल से बेटी को बुलाकर लौट रहे उझारी के एक हलवाई के परिवार को बंधक बनाकर सशस्त्र बदमाश कार समेत दस लाख का माल लूट लिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए बदमाशों ने पुरुषों को अलग जगह और महिलाओं को अलग जगह बंधक बनाकर छोड़ा।
विज्ञापन


रात में उधर से गुजर रहे एक लड़के ने पुरुषों को बंधनमुक्त कराया, फिर पीड़ितों ने घरवालों को जानकारी दी। इसके बाद सूचना पर पहुंची हसनपुर, सैदनगली और उझारी पुलिस ने मौका मुआयना किया, मगर सुबह तक पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। सुबह एसपी के निर्देश पर हसनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। सभी बदमाश 25 से 30 साल की उम्र के बताए जा रहे हैं।

थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव उझारी में रहने वाले नरेंद्र कुमार वर्मा नगर के बस स्टैंड पर हलवाई की दुकान करते हैं। इनकी तीन बेटी और एक बेटा है। उन्होंने 16 अप्रैल 2016 को बड़ी बेटी ज्योति की शादी रुड़की (उत्तराखंड) के डीएसएम कॉलेज के पास के मोहल्ले में राज वर्मा पुत्र महेंद्र वर्मा से की थी। नरेंद्र ने बताया कि, वह पत्नी विनिता, बेटी सोनी, पूजा और बेटे ललित के साथ बेटी ज्योति को उसकी ससुराल से रविवार रात बुलाकर लौट रहे थे। तकरीबन 11.30 बजे वे हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कालाखेड़ा के पुल पर ही पहुंचे थे कि पीछे से सेंट्रो से आए बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी कार को रोक लिया।
विज्ञापन


इसके बाद हथियारों के बल पर तीन बदमाश कार में बैठ गए, जबकि तकरीबन तीन अन्य बदमाश अपनी कार से साथ चलते रहे और बंधकों को सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ईशापुर शर्की मार्ग पर ले गए। यहां कार चालक अरूण कुमार, नरेंद्र कुमार वर्मा और उनके बेटे ललित वर्मा के हाथ-पैर बांधकर यूकेलिप्टस के जंगल (सैदनगली) में फेंक दिया, जबकि कार में बैठी हलवाई की पत्नी विनिता और तीनों बेटियों को हसनपुर रहरा मार्ग पर ले गए।

यहां बदमाशों ने महिलाओं से बीस हजार रुपये, 4 मोबाइल, सोने की चेन, 8 अंगूठी, 1 लौंग, 1 पेंडिल, 2 कानों के टॉप्स, एक हीरे की अंगूठी और बेटी के कपड़ों से भरा बैग और कार समेत दस लाख का सामान लूट लिया। इसके बाद बदमाश मां और बेटियों को बांधकर लालापुर के भट्ठे के पास (रहरा चौकी क्षेत्र)छोड़कर फरार हो गए, जबकि बदमाशों ने अपनी कार वहीं छोड़ दी। इधर, तकरीबन 1.40 बजे कहीं से लौट रहे लड़के की नजर बंधकों पर पड़ी तो उन्हें छुड़ाया। इसके बाद पीड़ितों ने घर सूचना दी, जहां से सामने कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर के परिजनों को जानकारी मिली।

इसके बाद वे लोग सैदनगली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस ने कार कब्जे में लिया और आगे जाकर बंधक महिलाओं को छुड़ाया। बाद में संबंधित थानों की पुलिस और क्राइम ब्रांच भी पहुंची, मगर पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। सुबह एसपी के आदेश पर पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली हसनपुर मेें रिपोर्ट दर्ज की। एसपी एस. चनप्पा ने भी मौका मुआयना किया है। सीओ सोमेंद्र कुमार नेगी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

क्राइम ब्रांच की मदद से पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में जुट गई है। घटना का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा। फोटो भी है। पुलिस के सीमा विवाद में उलझने से निकल गए बदमाश हसनपुर। सूचना पर संबंधित थानों और चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची, मगर पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। हसनपुर-सैदनगली के प्रभारी और सीओ, उझारी चौकी पर दो घंटे तक सीमा विवाद को लेकर उलझे रहे। बाद में एसपी के निर्देश पर हसनपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी ने भी मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें