फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदरत के कहर से 60 फीसदी आम बर्बाद

Tue, 31 May 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
पाकिस्तानी आम को भारतीय आम देगा टक्कर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
 मौसम के बिगड़े तेवर ने जिले के किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। दो दिन से चल रही आंध्‍ाी ने किसानों को बड़ा झटका दिया है। रविवार रात  िफर चली आंधी और बारिश के साथ पड़े ओलों से पेड़ाांे पर लदे आम जमीन पर गिरकर चोटिल हो गए हैं। जिससे बने खाद्य पदार्थ जल्द खराब होने के अवगुण से ये औने-पौने दाम में ही बिक रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा इनका पाल भी नहीं डाला जा सकता। इससे किसानों को भ्‍ाारी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि, इस सीजन में 8 बार आई आंधी से अब तक 60 फीसदी आम वृक्षों से गिर चुके हैं। इसकी वजह से सोमवार को भी हसनपुर मंडी समिति से हजारों क्विंटल आम दिल्ली की आजादपुर मंडी भेजा गया है। 

रविवार की रात आई तेज आंधी और इसके बाद ओलों की बरसात होने लगी। आम व्यापारियों का कहना है कि आंधी ने तो पहले ही व्यापारियों को नुकसान पहुंचाया था लेकिन रविवार की रात ओले पड़ने के कारण आम को भारी क्षति पहुंची है। बताया कि ओला पड़ने से आम गलने लगता है और दस दिन तक गिरता रहता है जिससे भारी नुकसान होने की आशंका है। 
विज्ञापन


बागों में करीब 60 प्रतिशत तक का नुकसान हो चुका है। आम व्यापारी धर्मपाल सिंह चौहान ने बताया कि आम फसल अच्छी होने के कारण इस बार बागों को महंगे दर पर खरीदा था लेकिन आंधी और ओले की मार ने व्यापारियों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। नुकसान से नौबत यहां तक पहुंच गई है कि बाग मालिकों का बकाया पैसा भी चुकाना भारी पड़ेगा। बताया कि कुछ आम व्यापारियों ने तो आम की फसल के लिए बैंकों से कर्ज तक ले रखा है। जिसका ब्याज लगातार बढ़ रहा है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें