फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शकूराबाद के पांच घरों में साढ़े सात लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव शकूराबाद में पांच घरों में घुसे चोरों ने एक लाख 65 हजार की नकदी समेत लगभग साढ़े सात लाख के जेवर, कपड़े आदि सामान समेट लिया। एक घर में महिला के कान से कुंडल खींच रहा बदमाश जाग होने पर भाग निकला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। हालांकि देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

गुरुवार की मध्यरात्रि को चोरी की ये घटनाएं गांव शकूराबाद में दो स्थानों पर हुईं। गांव में प्रवेश करते ही मस्जिद से पूर्व सड़क किनारे मेहंदी हसन का मकान है। भीतर से हवेलीनुमा मकान में मेहंदी हसन अपने पांच शादीशुदा पुत्रों के साथ संयुक्त परिवार के रूप में रहते हैं। बताते हैं कि गुरुवार को उनके पुत्र अनवार की पत्नी शहाना का इंतकाल हो गया था। उसका दफीना करने के बाद वहां आए रिश्तेदारों को विदा कर पूरा परिवार गहरी नींद सोया हुआ था। सुबह लगभग साढ़े तीन बजे उनके पुत्र अबरार ने नमाज के लिए समय देखने के लिए अपनी चारपाई पर रखा मोबाइल उठाना चाहा। मोबाइल नहीं मिलने पर पास ही सो रहे अनवार को आवाज देकर मोबाइल में समय देखने को कहा। अनवार ने देखा तो उसका मोबाइल भी गायब था। इस पर दोनों भाइयों ने छत पर सो रहे परिवार को उठाया। इसके बाद नीचे आंगन में पिछले हिस्से में लगा दरवाजा खुला देख उनके होश उड़ गए। नीचे जाकर देखा तो चोर अनवार के कमरे से पांच हजार की नकदी समेत ढाई लाख के जेवर, अबरार के कमरे से 75 हजार की नकदी,15 चीजें चांदी कीं, आठ चीजें सोने की समेत लगभग दो लाख रुपये और गफ्फार के दो मोबाइल समेटकर ले जा चुके थे। इसके बाद गांव में चोर-चोर का शोर मच गया। बताते हैं कि खाली बाक्स पास ही खेत में पड़े मिले।
उधर, गांव में भीतर जाकर शमशाद और उनके सगे भाई अहसान अली के घर हैं। रात में ही किसी समय घुसे चोर शमशाद के घर से 25 हजार की नकदी ले उड़े। वहीं अहसान अली के घर में 60 हजार की नकदी और आभूषण समेत लगभग ढाई लाख का माल ले उड़े। अहसान अली की पत्नी नाजुकजहां ने बताया कि चोर ने उनके कान के कुंडल, सोने की चेन, पाजेब आदि उतार लिए थे। जाग होने पर उनकी आंख खुली तो शोर मचाते हुए एक बदमाश का हाथ पकड़ लिया लेकिन वह हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें