फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने लूटे नौ लाख के स्टांप, विरोध पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। तहसील में कार्यरत स्टांप विक्रेता से चांदपुर मार्ग पर कार सवार बदमाशों ने तमंचों के बल पर लूट लिया। बदमाश उनके पास मौजूद थैला लेकर फरार हो गए। थैले में 60 हजार रुपये की नकदी और नौ लाख रुपये कीमत के स्टांप थे। विरोध करने पर बदमाशों ने स्टांप विक्रेता को तमंचों की बट मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना जनपद बिजनौर की चांदपुर कोतवाली की है। लूट का शिकार होने के बाद स्टांप विक्रेता तहसील आए और रजिस्ट्री कार्यालय को लूट के बारे में जानकारी दी। अधिवक्ताओं को भी घटना के बारे में अवगत कराया। इस संबंध में चांदपुर कोतवाली में लूट की रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन

चांदपुर के मोहल्ला कटारमल निवासी पवन मित्तल तहसील में स्टांप विक्रेता हैं। वह गुरुवार की सुबह कार से धनौरा आ रहे थे। बवनपुरा चौकी के निकट पीछे से कार में आए बदमाशों ने उनकी कार ओवरटेक कर रोक ली। बदमाशों ने उनके पास रखा थैला छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर स्टांप विक्रेता के सिर व चेहरे पर बट मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। बदमाश थैला लेकर फरार हो गए। थैले मेें 60 हजार रुपये की नकदी और नौ लाख रुपये कीमत के स्टांप थे। घायल पवन मित्तल ने घटना के बारे में बवनपुरा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को घटना के बारे में जानकारी दी। लूट की जानकारी होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पवन मित्तल ने बताया दोपहर बाद पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। बताया जाता है कि बदमाशों को थैले में मोटी रकम होने की सूचना मिली थी। संयोगवश पवन ने बुधवार को ही नौ लाख रुपये के स्टांप खरीदे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें