फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: ईद के दिन भी गैस सिलिंडर के लिए जद्दोजहद, एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

Sun, 22 Mar 2026 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले में घरेलू गैस की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। ईद जैसे बड़े त्योहार पर भी उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर के लिए लंबी-लंबी कतारों में लगना पड़ा। एक ओर जहां प्रशासन गैस आपूर्ति सुचारू होने का दावा कर रहे हैं, वहीं जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है।
विज्ञापन

जिले में कुल 37 गैस एजेंसियां संचालित हैं, जबकि गजरौला क्षेत्र में तीन एजेंसियों के माध्यम से आपूर्ति की जा रही है। इसके बावजूद मांग के अनुरूप गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है। दूर-दूर तक लगी कतारों में महिलाएं, बुजुर्ग और दिहाड़ी मजदूर भी नजर आए, जिन्हें अपना काम छोड़कर घंटों इंतजार करना पड़ा। शनिवार को ईद के मौके पर भी सुबह से ही हसनपुर, नौगावां सादात और गजरौला की गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दिहाड़ी मजदूरों का कहना है कि गैस सिलिंडर के लिए लाइन में लगने के कारण उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। वहीं कामकाजी महिलाओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। त्योहार के दिन भी घरों में समय पर खाना बनाना चुनौती बन गया। प्रशासन लगातार व्यवस्था पूरी तरह से ठीक होने का दावा कर रही है, लेकिन स्थिति में कोई खास सुधार नहीं है। सवाल यह है कि जब आपूर्ति नियमित होने का दावा किया जा रहा है, तो फिर एजेंसियों पर इतनी भीड़ क्यों लग रही है। लोगों ने प्रशासन से गैस आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें