फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election: संभल में वोटर्स ने उठाया विकास का मुद्दा, चाय पर चर्चा में मतदाताओं ने रखी अपनी राय

Thu, 04 Apr 2024 09:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)

सार

लोकसभा चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। इसी कड़ी में अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' मतदाताओं की नब्ज टटोल रहा है। संभल में सुबह चाय पर हुई चर्चा के दौरान मतदाताओं ने अपनी बात खुलकर सामने रखी।
विज्ञापन
संभल में अमर उजाला से बातचीत करते मतदाता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम बृहस्पतिवार संभल जिले में पहुंच गया है। चाय पर चर्चा के दौरान लोगों ने अपनी बात बेबाकी से रखी। चर्चा में व्यापार, सड़क और बेरोजगारी के मुद्दे उठे। मतदाता प्रजीत कुमार लालू ने कहा कि संभल लोकसभा सीट पिछड़ी हुई है।

विज्ञापन


विकास के नाम पर यहां कुछ नहीं मिला है। सड़कों का हाल बुरा है। संभल लोकसभा सीट पर सुविधाओं का अभाव है।  मतदाता डॉ. विशाल चौहान ने कहा कि देश में विकास हो रहा है, लेकिन संभल का कोई सुधलेने वाला नहीं है।

यहां के सांसद का ध्यान विकास की ओर नहीं था। उनका ध्यान धार्मिक मुद्दों पर रहता था। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई सुविधा नहीं मिली। प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था में सुधार किया है। मतदाता शाह आलम मंसूरी ने कहा कि संभल और चंदौसी की अनदेखी हुई है।
विज्ञापन


यहां मुख्य समस्या ट्रेन कनेक्टिविटी की है, व्यापारियों को काफी परेशानी होती है। सुबह में कोई ट्रेन नहीं है, लोगों ने कई बार सुबह में ट्रेन चलाने की मांग उठाई, लेकिन कुछ नहीं मिला। हमारी मांग है कि जो भी सांसद आए, कनेक्टिविटी पर ध्यान दे पाएं। 

चंदौसी के स्टेशन रोड स्थित मालवीय चौक के पास चर्चा में मौजूद लोगों ने व्यापारियों की समस्या, सुरक्षा व बिजली-पानी, सड़क और रेल यातायात के मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि उनका सांसद व्यापारियों की समस्याओं को समझे।

इसके साथ ही उनका निस्तारण भी कराए। प्रभात कृष्ण ने कहा कि सांसद ऐसा हो जो चंदौसी का विकास करे। सत्येंद्र कुमार ने कहा कि चंदौसी में व्यापार प्रभावित है। सड़क जैसी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं।

प्रजीत कुमार ने कहा कि विकास के नाम पर संभल लोकसभा पिछड़ रही है। केंद्र सरकार ने यहां ध्यान नहीं दिया। एक मतदाता ने कहा कि व्यापारिक दृष्टि से लोग दूसरे शहर में आते जाते हैं। पर्याप्त रेल साधन नहीं होने से परेशानी होती है।
विज्ञापन


अरविंद कुमार ने कहा कि सांसद उनके बीच का होना चाहिए। जो उनकी समस्याओं को समझकर संसद में उठाए। विशाल चौहान ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।


 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें