फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की सख्ती बेअसर, खुली दुकानें, खरीदारों को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद ईद की खरीदारी को लेकर बगैर अनुमति दुकान खुलने पुलिस में हड़कंप मचा है। रविवार की सुबह भी बाजारों में खूब दुकानें खुलीं। सूचना मिलते ही पुलिस सड़कों पर उतर आई। यहां लोगों पर लाठी भांजकर खदेड़ दिया। दो दुकानदार समेत करीब कई लोगों को लॉकडाउन के उल्लंघन में गिरफ्तार किया। जैसे पुलिस दुकान बंद कराकर आगे बढ़ती रही। वैसे ही दुकानदार पीछे से दुकान खोलकर बिक्री करते दिखे। जूता, कपड़ा और चूड़ियों की दुकान खुली दिखाईं दी। सड़कों पर खरीदारों का हुजूम सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाता रहा। हालांकि पुलिस की सख्ती के चलते दोपहर में बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

ईद पर कुछ दुकानदारों ने बगैर प्रशासन की अनुमति के दुकान खोल रखी हैं। लोगों की भीड़ खरीदारी करने उमड़ रही है। गैरजरूरी सामानों की बिक्री से जुड़ी दुकानें खुली दिखाईं दी। रविवार को अमर उजाला ने बाजारों की हकीकत को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद पुलिस की निंद्रा टूटी गई। दिन निकलते ही पुलिस सड़कों पर उतर आई। लकड़ा मुख्य बाजार से लेकर नौबतखाना और बटवाल और गली-मोहल्लों में जूता, कपड़ा, चूड़ी और अन्य गैर जरूरी उत्पादकों की दुकानें खुली दिखाईं दी। लोग सामान खरीदने को आपाधापी करते नजर आए। सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते रहे। इन इलाकों में पुलिस पहुंची। लोगों पर लाठी भांजकर खदेड़ा। लेकिन जैसे-जैसे पुलिस दुकान बंद कराकर आगे बढ़ती गई, पीछे से दुकानदार शटर उठाकर बेखौफ सामानों की बिक्री करते दिखाईं दिए। इस दौरान सड़कों पर भारी भीड़ दिखाईं दी। कुछ लोग मास्क लगाकर दिखाईं दिए, तो कुछ बिना मास्क के कोरोना को न्योता देते नजर आए। हालांकि लगातार पुलिस की सख्ती के चलते दोपहर में बाजार और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने माइक से अलाउंस कर लोगों से घरों में रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें