फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें खोलने को लेकर शहर के व्यापारियों ने खड़े किए हाथ, बोले, ईद बाद खोलेंगे प्रतिष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। प्रशासन की पहल के बावजूद व्यापारिक संगठन दुकानें को खोलने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने दुकानें खोलने के फैसले से कदम पीछे खींच लिए हैं। व्यापारियों ने डीएम से मुलाकात की। उन्हें मांग पत्र सौंपा। कहा कि ईद में चंद दिन है। खरीदारी के लिए हुजूम उमड़ेगा। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन असंभव है। इसके बाद कोतवाली में आयोजित बैठक में व्यापारिक संगठनों ने एक स्वर में शहर में दुकानें खोलने से इनकार कर दिया है। कहा कि ईद के बाद दुकान खोली जाएंगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन 4.0 के साथ प्रशासन ने नागरिकों की सहूलियत के लिए तमाम कदम उठाए हैं। दुकानों और इंडस्ट्रीज को खोलने के लिए सशर्त अनुमति दे दी है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अनिवार्य है। रोटरी क्लब के अध्यक्ष की अगुवाई में संगठन से जुड़े लोग गुरुवार को कलेक्ट्रेट में आए। इन लोगों ने डीएम उमेश मिश्र से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि रमजान का आखिरी दौर चल रहा है। ईद 24 या 25 मई को मनाई जाएगी। महज दो से तीन दिन बाकी हैं। ऐसे में दुकानों को खोला जाए तो बाजार में खरीदारी के लिए लोग उमड़ सकते हैं। संगठन ने दुकानों के खोलने में असमर्थता जताई है। कहा कि दुकान खोलेंगे तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में हम लोग ईद के बाद दुकानें को खोलेंगे। इस दौरान विशाल टंडन, कपिल शर्मा, पंकज गुप्त, कमलेश अग्रवाल, संजीव माहेश्वरी, अंकित अग्रवाल, रमेश विरमानी, विमल यादव, सौरभ जैन, रिभु माहेश्वरी, वरुण माहेश्वरी, राजीव गोयल आदि रहे। इसके अलावा कोतवाली परिसर में दोपहर में विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। व्यापारी नेताओं ने ईद के पहले दुकान को खोलने में असमर्थता जाहिर की। कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन मुश्किल हो जाएगा। एक स्वर में दुकानों को ईद के बाद खोलने का एलान किया।
ईद से पहले हसनपुर में दुकानें खोलने को व्यापारियों का इनकार
हसनपुर। ईद से पहले हसनपुर में दुकानें खोलने के लिए व्यापारियों ने साफ मना कर दिया है। जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान के निर्देश पर कोतवाली में बुधवार रात को नगर के व्यापारियों की बैठक ली गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा द्वारा व्यापारियों से ईद से पहले दुकानें खोले जाने के लिए सुझाव मांगे गए। लेकिन व्यापारियों ने कहा कि पहले सुरक्षा है, उसके बाद ही व्यापार सही रहेगा। व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि हम ईद से पहले बाजार में दुकानें नहीं खोलेंगे। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि ईद के त्योहार पर दुकानों की भीड़ अधिक हो जाएगी। जो संक्रमण को फैलाने में मददगार हो सकती है। व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने कहा कि यह वर्ष प्राण बचाने का वर्ष। अगर जिंदा रहे तो नफा नुकसान तो फिर देख लेंगे। इस मौके पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, पंकज भटनागर, मुकेश गुप्ता, भाजयुमो नगराध्यक्ष शिखर अग्रवाल, सचिन गुप्ता, सुशील रस्तोगी, मुकेश अग्रवाल, संभासद अलीमुद्दीन, मोहित अग्रवाल, फारूख अंसारी, शुभम शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें