फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज निकाल लें कैश, तीन दिन तक बंद रह सकते हैं बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ईद की छुट्टी के चलते 22 मई के बाद से बैंकों में लगातार तीन दिन तक ताला लटक सकता हैं। ऐसे में बैंक से कैश निकालने के लिए कल तक का मौका है। इसके बाद लगातार बंदी हो सकती हैं। एटीएम में कैश के भरोसे रहना मुश्किल हो सकता हैं। कल शुक्रवार है। 23 मई को चतुर्थ शनिवार है। उस दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। 24 मई को रविवार है। इसके चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी। ईद का त्योहार 24 या 25 मई को मनेगी। इस बार रमजान के 30 रोजे हुए तो ईद 25 मई को मनेगी। इसके चलते लगातार तीन दिन तक बैंकों में लेनदेन नहीं हो सकेगा। ऐसे में कैश निकालने के लिए इस सप्ताह केवल 22 मई को मौका है। एलडीएम प्रशांत कुमार ने बताया कि बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिया गया है। एटीएम में कैश उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें