फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानें खोलने के लिए एक्शन प्लान तैयार करने में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। लॉक डाउन 4.0 में व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खुलने की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि प्रशासन नागरिकों के कोविड 19 के संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहलू पर गंभीरता से विचार कर रहा है। लॉक डाउन को लगभग दो महीना होने को है, ऐसे में बाजार खुलने से अचानक भीड़ उमड़ सकती है। इसके चलते सोशल डिस्टेंसिंग को पालन कराना चुनौती बन सकता है। ऐसे में प्रशासन कई पहलुओं पर मंथन में जुटा है। ऐसा माना जा रहा है कि 21 मई से नागरिकों के लिए राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने लॉक डाउन 4 में तमाम तरह की रियायतें दे दी हैं। नागरिकों की सुविधा के लिए राज्य सरकार के पाले में गेंद डाल दी है। मंगलवार को प्रशासनिक और पुलिस अफसरों की बैठक हुई। डीएम उमेश मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने लॉक डाउन 4 के गाइडलाइन के बारे में अफसरों की राय जानी। दुकानों के खोलने के बारे में चर्चा की। एसडीएम और तहसीलदार से एक्शन प्लान तैयार करने को कहा।
दुकानदार भी तैयार, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का दावा
अमरोहा। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के पदाधिकारियों ने डीएम उमेश मिश्र से मुलाकात किया। बाजार को खोलने की मांग की। दुकानदारों ने मास्क और सैनिटाइजर के इस्तेमाल की बता कही। उन्होंने कहा कि ग्राहक को तभी सामान देंगे जब वह मास्क पहन कर आएगा। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष मनोज टंडन, कमर नकवी, राकेश वर्मा, रमेश कलाल, मोनू यादव, समीर खान, अर्पण सिंघल, सुमित धवन, विनोद मौर्य, मुजाहिद आदि रहे।
विज्ञापन

दुकानों के खोलने के बारे में एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। अफसरों को निर्देश दिया गया है नागरिकों की सुरक्षा पहले है। उसका भी ख्याल रखना है। उमेश मिश्र, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें