अमरोहा। जिले में सैंपलों की रिपोर्ट आना जारी है। मंगलवार को 77 सैंपलों की रिपोर्ट आई। जो राहत भरी रही। सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। कोई कोरोना संक्रमित नहीं मिला। हालांकि बारह लोगों पर संदेह जताया गया है। बारह सैंपलों की दोबारा जांच की जाएगी। वहीं मंगलवार को 23 आशंकित मरीजों का सैंपल लिया गया।
मंगलवार तक जिले से कुल 1125 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। मंगलवार तक 847 सैंपल रिपोर्ट आ चुकी है। इसमें 33 लोग पाजिटिव पाए गए है। बाकी सभी सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। 29 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। मंगलवार को 77 सैंपलों की रिपोर्ट आई। इसमे कोई कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। जबकि बारह लोगों की रिपोर्ट रोक दी गई है। संदेह होने पर बारह सैंपलों की दोबारा जांच होगी। इसके अलावा मंगलवार को 23 आशंकित मरीज मिले। सर्विलांस टीम ने सभी का सैंपल कराया। आशंकित मरीजों में अधिकांश प्रवासी मजदूर शामिल हैं। सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेज दिया गया।
एक और संक्रमित स्वस्थ होकर लौटा
अमरोहा। जिले के लिए अच्छी खबर है। जिले का एक और कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर लौट आया है। पॉजिटिव मरीज की तीसरे सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने पर मंगलवार शाम उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया। इसके साथ स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अब 30 हो गई है। अब सिर्फ तीन कोरोना संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं।