फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनधन अकाउंट से रुपये के लिए बैंक में महिलाएं उमड़ी, लौटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जनधन अकाउंट धारक महिलाओं का हुजूम बैंकों के बाहर उमड़ आया। बैंक ग्राहकों का भीड़ देख एलडीएम बाहर निकले। महिलाओं को रुपये मिलने की तिथि के बारे में जानकारी दी। निर्धारित तारीख को किसी भी बैंक, एटीएम, बैंक मित्र के पास से 500-500 रुपये निकालने के बारे में बताया। इसके बाद महिलाएं मानीं और घर लौटने को रजामंद हुईं।
विज्ञापन

लॉक डाउन के दौरान जनधन अकाउंट धारक महिलाओं को 500-500 रुपये देने का एलान किया गया है। यह रकम उन्हें लगातार तीन महीनों तक मिलेगी। इसके लिए अकाउंट धारकों के लिए तारीख तय की गई है। पहले दिन शुक्रवार को ऐसी महिला खाताधारक जिनके अकाउंट नंबर के आखिर में शून्य या एक है उन्हीं लोगों के अकाउंट में रुपये आए। शहर के आजाद रोड स्थित सिंडिकेट बैंक के बाहर सुबह लगभग 10 बजे सैकड़ों महिलाओं का हुजूम एकत्र हो गया। भीड़ के बारे में जानकारी मिलने के बाद एलडीएम प्रशांत कुमार बाहर निकले। उन्होंने महिलाओं को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिनके अकाउंट नंबर के अंत में शून्य या एक है वह लोग रुकें। अन्य लोग निर्धारित तारीख पर रुपये निकाल सकते हैं।
विज्ञापन

जिनके अकाउंट के अंत में यह संख्या हो रुपये निकासी की तिथि
2 या 3 चार अप्रैल
4 या 5 सात अप्रैल
6 या 7 आठ अप्रैल
8 या 9 नौ अप्रैल
महिलाओं का हुजूम बैंक के बाहर एकत्र हो गया। उन्हें रुपये निकालने के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद महिलाएं मानीं। अधिकांश महिलाएं लौट गईं।
- प्रशांत कुमार, एलडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें