फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंडहर में चलती मिली अपमिश्रित शराब की भठ्ठी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मोटा मुनाफा कमाने के लिए आरोपी लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। डिडौली पुलिस ने खंडहर में चल रही शराब बनाने की भट्ठी पकड़ ली। साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में देशी और अवैध शराब बरामद भी हुई। इसके अलावा मौके से यूरिया व अन्य उपकरण भी मिले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को डिडौली कोतवाली में एएसपी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि एसपी पूनम के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीओ सिटी सतीश पांडेय नेतृत्व मेें डिडौली पुलिस ने रविवार रात डिडौली से कालाखेड़ा गांव को जाने वाले रास्ते पर स्थित एक खंडहर में शराब तैयार करने वाली भट्ठी को पकड़ लिया। मौके पर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया।
पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम सोनू निवासी मोहल्ला गांधी नगर मंडी धनौरा और अंकित कुमार निवासी बीरलपुर थाना नूरपुर बिजनौर बताया। जबकि उनका अन्य साथी राज कुमार निवासी मोहल्ला रामनगर नूरपुर बिजनौर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 55 पव्वे देशी शराब, 20 लीटर अवैध शराब, 70 खाली पव्वे, 450 पव्वे के ढक्कन और शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए। एएसपी के मुताबिक यह लोग मोटा मुनाफा कमाने के लिए यूरिया से शराब तैयार करते हैं। पव्वों में भरकर ढक्कन सील कर देते हैं, जिससे खरीदार को बिल्कुल नया माल लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें