फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शटडाउन के दौरान लाइन में दौड़ा करंट, लाइनमैन की मौत

Thu, 30 Apr 2026 12:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर (अमरोहा)। गांव यगबड़ी के पास शटडाउन लेकर बिजली लाइन पर काम करते समय करंट लगने से लाइनमैन नितिन सैनी (28) की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने बिजलीघर में शव रखकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन

गांव जलालपुर कला निवासी नितिन सैनी गांव के ही बिजलीघर में दो साल से प्राइवेट लाइनमैन के तौर पर काम करता था। मंगलवार की रात आई आंधी की वजह से बिजली गुल हो गई। बुधवार की सुबह नितिन यगबड़ी गांव के पास शटडाउन लेकर हाईटेंशन लाइन पर मरम्मत कार्य कर रहे थे। शटडाउन के बाद भी अचानक लाइन में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से नितिन गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
यह घटना करीब सुबह 11 बजे हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हादसे के लिए बिजली कर्मियों को जिम्मेदार ठहराते हुए आक्रोश जताया। कुछ ही देर में परिजन शव लेकर जलालपुर कला बिजलीघर पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर थाना रजबपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए लोगों को शांत कराया। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पांच घंटे तक बिजली घर पर हंगामा होता रहा। परिजनों ने जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें