पत्नी हसीन जहां ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर मैच फिक्सिंग का बाउंसर फेंका है। पत्नी का आरोपों का जवाब देते हुए मोहम्मद शमी ने कहा कि मैच फिक्सिंग के आरोप से पहले वह मौत पसंद करेंगे। देश के लिए ईमानदारी और निष्ठा से खेलता हूं। पत्नी के लगाए आरोप निराधार हैं। दोनों परिवारों में बातचीत चल रही है। जल्द ही पारिवारिक विवाद सुलझा लिया जाएगा।
लगातार पत्नी हसीन जहां के आरोपों को झेल रहे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी दूसरे दिन गुरुवार शाम को भी अपने पैतृक गांव सहसपुर में मीडिया से मुखातिब हुए। कहा कि वह देश के लिए खेलते हैं। उन्हें इसका फर्क है। मैच फिक्सिंग का आरोप लगने से पहले वह मरना पसंद करुंगा। मोहम्मद भाई मेरे दोस्त हैं। अधिकांश खिलाड़ी उन्हें जानते हैं। वह अच्छी फैमिली से हैं। हसीन जहां भी उनसे मिल चुकी है। जहां तक पाकिस्तानी लड़की का सवाल है पैसे लेने देने का कोई मतलब नहीं बनता है।
ये फैमिली का मामला है। दोनों परिवारों में बातचीत चल रही है। जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाएा। ये समझ में नहीं आ रहा है कि हसीन जहां को कौन भड़का रहा है। इस मामले को अपनी फैमिली के साथ बैठकर निपटाना चाहूंगा।