फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की कटौती से जूझ रहे श्योनाली के लोग, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बिजली की कटौती से श्योनाली गांव के लोग जूझ रहे हैं। उन्होंने बिजली कटौती को लेकर प्रदर्शन किया। कहा कि सब स्टेशन से सप्लाई में मनमानी की जा रही है। इसके चलते खेत में सिंचाई मुश्किल हो गया है। फसलों के लागत बढ़ रहे हैं। डीएम को संबोधित पत्रक डिप्टी कलेक्टर मांगेराम चौहान को दिया।
विज्ञापन

श्योनाली गांव के शाहनवाज, हरिदास, मोहम्मद तौसीफ, जाकिर हुसैन, कैफ अब्बास, मोहम्मद वसीम, इकराम अब्बासी आदि गुरुवार को कलेक्ट्रेट में पहुंचें। उन्होंने कहा कि बिजली निगम मनमानी कर रहा है। बमुश्किल कुछ घंटा बिजली की आपूर्ति हो रही है। बिजली निगम को सरकार के आदेशों की परवाह नहीं है। गांव के लोगों ने कहा कि बिजली की कटौती से कारोबार ठप हो गए हैं। सिंचाई के लिए पानी समय से नहीं मिल रहा है। पंपिंग सेट से पानी की सिंचाई कर रहे हैं जो हम लोगों के लिए अधिक खर्चीला है। गांववालों ने कहा कि दिनचर्या भी प्रभावित हो गई। कहा कि किसी अन्य फीडर से बिजली आपूर्ति की जाए ताकि बिजली की किल्लत से छुटकारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें