फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदनगली में किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली(अमरोहा)। बाजार से घरेलू सामान लेकर घर लौट रही किशोरी को युवक ने जबरन घर में खींच लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की। किशोरी के शोर मचाने में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

घटना सैदनगली थानाक्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर किराना दुकानदार का परिवार रहता है। आरोप के मुताबिक गुरुवार को करीब तीन बजे उसकी बेटी बाजार में घरेलू सामान लेने के लिए गई थी। थोड़ी देर बाद वह वापस घर लौटने लगी। तभी मोहल्ला निवासी युवक ने उसे जबरन अपने घर में खींच लिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। उसके चीखने-चिल्लाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। उन्होंने किशोरी को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता परिजनों के साथ सैदनगली थाना पहुंची और मामले की जानकारी दी। एसओ मोहित चौधरी ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी इकराम के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। इसके अलावा मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी कराए जाएंगे। फिलहाल आरोपी फरार है, जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें