फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अनियमितता में 13 और मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त

Thu, 15 Oct 2026 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से मेडिकल स्टोरों के खिलाफ जांच अभियान जारी है। अब तक 680 थोक विक्रेता मेडिकल स्टोरों का सत्यापन किया गया। जांच में सामने आई अनियमितताओं के बाद 13 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। अब तक 51 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम जिलेभर में मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण और सत्यापन कर रही है। इस दौरान कई ऐसे मेडिकल स्टोर भी सामने आए, जो बंद पड़े थे, लेकिन उनके नाम पर दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित गतिविधियां दर्ज होने की जानकारी सामने आई। विभाग ने ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए संचालकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।
इससे पहले भी विभाग की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वाले मेडिकल स्टोर संचालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है। औषधि निरीक्षक रुचि बंसल ने बताया कि जिलेभर में मेडिकल स्टोरों के सत्यापन के लिए अभियान चलाया गया था। इसमें 680 थोक विक्रेता मेडिकल स्टोरों का सत्यापन किया गया। अनियमितता मिलने पर 13 के लाइसेंस निरस्त कर दिए। इससे पहले 38 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त हो चुके हैं। अब जिले में 51 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नक्षत्र फार्मास्यूटिकल, नेशनल मेडिकल एजेंसी, एम फार्मा, मुदगल मेडिकल स्टोर, मुस्कान मेडिकल स्टोर, मंसूरी मेडिकल स्टोर, नेशनल मेडिकल स्टोर, डॉ.निकल्सोन फार्मा, नेशनल मेडिकल एजेंसी, खान मेडिकल एजेंसी, एमएसके मेडिकल स्टोर, लक्ष्मी मेडिकोज और मेडिसन फार्मास्यूटिकल हैं। जिनके लाइसेंस निरस्त किए गए हैं।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दवाओं की खरीद-बिक्री और मेडिकल स्टोर के संचालन में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। जांच के दायरे में ऐसे मेडिकल स्टोर भी शामिल किए गए हैं, जो केवल सुबह-शाम कुछ समय के लिए खुलते हैं और अधिकांश समय बंद रहते हैं। सत्यापन के दौरान नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें