मेडिकल स्टूडेंटस को मिली सौगात
- फोटो : demo pic
औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी मुरादाबाद मंडल ने नोटिस के बाद भी खरीद और बिक्री के बिल नहीं प्रस्तुत करने वाले जिले के छह मेडिकल स्टोर का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। पंद्रह दिन में बिल नहीं प्रस्तुत करने पर इनके लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई है।
जिले में काफी संख्या में मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के संचालित किए जा हैं। कुछ पर तो प्रतिबंधित दवाएं भी बेची जा रही हैं। करीब एक महीने पहले औषधि निरीक्षक पीयूष कुमार ने कई मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की थी। इस दौरान खरीद और बिक्री के बिल नहीं प्रस्तुत करने पर कई मेडिकल स्टोर को नोटिस जारी की गई थी।
निर्धारित अवधि में नोटिस न जारी कर पाने पर औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी मुरादाबाद मंडल ने छह मेडिकल स्टोर का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। इनमें उमरपुर चौराहा अलीपुर स्थित हिमांशु मेडिकल स्टोर, मोहल्ला लकड़हेट स्थित शिवा मेडिकल स्टोर, बेरखेड़ा राजपुत स्थित सैनी मेडिकल स्टोर, फूलपुर अलदलपुर स्थित सनातन मेडिकल स्टोर, असगरीपुर स्थित आशा ड्रग मेडिकल स्टोर, फूलपुर अदलपुर स्थित रवि मेडिकल स्टोर शामिल हैं।
निलंबन की अवधि में उक्त मेडिकल स्टोरों पर दवाओं की बिक्री पर रोक रहेगी। 15 दिन के अदंर दवाओं की खरीद बिक्री के बिल प्रस्तुत न करने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई है। उधर, इस कार्रवाई से अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली मची गई है।
औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी मुरादाबाद मंडल की ओर से छह मेकिडल स्टोर के लाइसेंस पंद्रह दिन के लिए सस्पेंड किए गए हैं। नोटिस के बावजूद दवाओं के खरीद और बिक्री के बिल प्रस्तुत न करने पर यह कार्रवाई की गई है। कुमिखा स्थित राजीव मेडिकल स्टोर संचालक को चेतावनी दी गई है। -पीयूष कुमार, औषधि निरीक्षक