यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव का है। गांव निवासी किसान की बेटी का पड़ोस में ही रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दो साल से दोनों के बीच चल रहा प्रेम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है। परिजनों की सख्ती के चलते युवती की प्रेमी से बात होनी बंद हो गई। सोमवार को किसी तरह घर से भाग कर युवती थाने पहुंच गई। उसके हाथ में ब्लेड था।
युवती ने पुलिस कर्मियों से कहा कि वह गांव के ही युवक से प्यार करती है और उसके साथ शादी करना चाहती है। युवती ने हाथ में लिया ब्लेड दिखाकर कहा कि प्रेमी से मेरी शादी कराई जाए, वरना जान दे दूंगी। किसी तरह महिला पुलिसकर्मियों ने युवती को पड़ककर उसके हाथ से ब्लेड छीना। इसके बाद युवती और उसके प्रेमी के परिजनों को थाने बुलाया। यहां दोनों पक्षों को समझ कर माहौल शांत किया। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि युवती और उसके प्रेमी के परिजन शादी के लिए राजी हो गए हैं। लिहाजत, सहमति के बाद युवती को उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है।