फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक, लोगों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। देहात थानाक्षेत्र में तेंदुआ ने दस्तक दे दी है। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने तेंदुआ को टहलते हुए देखा तो उनके होश उड़ गए। दहशत के चलते ग्रामीण गांव लौट आए। बाद में ग्रामीण एकजुट होकर हाथों में लाठी-डंडे लेकर जंगल में पहुंचे। यहां तेंदुए को तलाश किया। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। फिलहाल ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह देहात थानाक्षेत्र के गांव कोठी खिदमतपुर और सुंदरपुर चाऊपुरा के ग्रामीण खेतों में कार्य कर रहे थे। तभी करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने तेंदुआ को गन्ने के खेत से निकल कर दूसरे खेत में जाते देखा तो होश उड़ गए। दहशत के मारे तमाम किसान काम छोड़ कर गांव लौट आए। यहां अन्य ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही तमाम क्षेत्र के लोग हाथों में लाठी-डंडा लेकर जंगल में पहुंच गए। यहां काफी देर तक तेंदुए को तलाश किया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। तेंदुआ की आमद के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दे दी है। वन क्षेत्राधिकारी एनके जोशी ने बताया कि तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली है। टीम भेज कर तेंदुए को तलाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें