फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के टीकाकरण की तैयारियां मुकम्मल, वैक्सीन आने का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कोरोना महामारी से निपटने के लिए जल्द ही लोगों को सहूलियत मिलने वाली है। सेहत विभाग ने इसकी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। सबसे पहले हेल्थ केयर कार्यकर्ताओं को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जाएगी। इसके लिए 100 लोगों पर एक टीम कार्य करेगी। टीकाकरण के लिए सात लाख सिरिंज शासन से मुख्यालय पहुंच गई हैं। इसके अलावा दो फ्रीजर और सत्रह कोल्ड चेन मिले हैं जबकि, वैक्सीन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाने के लिए वैक्सीन कैरियर बाक्स मिले हैं। यानी कोल्डचेन तैयार है। अब केवल वैक्सीन आने का इंतजार है।
विज्ञापन

नए साल के पहले दिन देश को कोरोना का पहला कोरोना टीका मिला है। अमरोहा जिले को भी जनवरी माह में कोरोना वैक्सीन मिल जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। कोरोना वैक्सीन के रखरखाव के लिए कोविड कक्ष बनाया गया है। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच वैक्सीन कोल्ड चेन में रखा जाएगा। वैक्सीन को रखने के लिए दो फ्रीजर मिल गए हैं। टीकाकरण के लिए सात लाख सिरिंज, सत्रह कोल्ड चेन मिले हैं। कोविड कक्ष की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से होगी। कोल्ड चेन में वैक्सीन रखे जाने के बाद अंदर जाने वालों पर नजर रखी जाएगी। सीएमओ डा. सौभाग्य प्रकाश ने बताया कि सबसे पहले कोरोना वैक्सीन 7,960 हेल्थ केयर वर्कर्स को लगाई जाएगी। 100 लोगों पर एक टीम काम करेंगी। टीम में डॉक्टरों के अलावा एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और पुलिस कर्मी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें