फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने ग्राम अम्हेड़ा में गाय को निवाला बनाने की कोशिश की

विज्ञापन
विज्ञापन
तेंदुओं का खौफ बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार की रात निकटवर्ती गांव अम्हेड़ा में तेंदुए ने एक ग्रामीण की गाय को अपना निवाला बनाने की कोशिश की। गाय के रंभाने की आवाज सुनकर ग्रामीण ने लाठी लेकर तेंदुए को ललकारा तो भाग गया। 20 मिनट बाद फिर से तेंदुए ने गाय को निवाला बनाने की कोशिश की। तेंदुए के हमले में गाय घायल हो गई है। लगभग एक दर्जन गांवों में तेंदुए के भय से ग्रामीण अकेले खेत की ओर जाने में कतरा रहे हैं। वही ग्राम सैरकपुर में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ नहीं आया है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात निकटवर्ती गांव अम्हेड़ा में ब्रजेश का सड़क किनारे ही मकान बना हुआ है। मंगलवार की रात लगभग 11.30 बजे उसकी पशुशाला में बंधी गाय पर तेंदुए ने हमला किया। गाय के रंभाने की आवाज सुनकर ब्रजेश व उसके परिजन लाठी लेकर मौके की ओर दौड़े। टार्च की रोशनी देखकर तेंदुए खेत की ओर भाग गया।
ब्रजेश ने बताया कि 20 मिनट बाद फिर से तेंदुए ने हमले का प्रयास किया। बीते रविवार को भी गांव में तेंदुआ देखा गया था। इस वजह से ग्रामीण रात को भी बेहद सावधानी बरत रहे हैं। तेंदुए के हमले में गाय घायल हो गई। दूसरी ओर ग्राम सैरकपुर में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ नहीं आया। सैरकपुर गांव में भी तेंदुए ने एक कुत्ते को अपना शिकार बनाने का प्रयास किया था। इस समय अम्हेड़ा, कैसरा, कर्मपुर, बिहापुरी, मलकपुर, कमेलपुर, सैरकपुर, लाडनपुर, मोहम्मदपुर लोहर्रा आदि गांवों में तेंदुए का खौफ है। लोग अकेले खेतों की ओर नहीं जा रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी करन सिंह ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें