फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तेंदुए ने बाइक सवारों पर किया हमले का प्रयास, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। बाइक सवारों पर तेंदुए ने हमला करने का प्रयास किया। पीछे चल रहे साइकिल सवार किसान ने दौड़कर जान बचाई। तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गंगा नगर निवासी कलुआ ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को वह साइकिल पर सवार होकर हसनपुर से अपने गांव जा रहा था। गांव जयतौली से महमूदाबाद को जाने वाले रास्ते पर आगे चल रहे बाइक सवार युवकों पर तेंदुए ने हमला करने का प्रयास किया। कुछ दूर तक तेंदुआ बाइक के पीछे भी भागा। तेंदुए को देखकर साइकिल रोक ली और पीछे की तरफ दौड़कर जान बचाई। तेंदुए को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। गांव जयतौली निवासी जकी का कहना है कि क्षेत्र में पिछले डेढ़ माह से तेंदुआ लगातार देखा जा रहा है। इसलिए संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत करके तेंदुआ पकड़वाने की मांग की थी। इसके बाद गांव पिंजरा लगा गया। लेकिन अभी तक पिंजरे में तेंदुआ नहीं फंसा सका। वन दरोगा पलटराम का कहना हे कि पिंजरा लगा हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें