फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पेलीतगा गांव में तेंदुए का आतंक, बछड़े को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। क्षेत्र में तेंदुए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार की रात तेंदुए ने क्षेत्र के गांव पेलीतगा में एक ग्रामीण के बछड़े को अपना निवाला बना लिया। उसके अवशेष सवेरे को घर के बाहर पड़े मिले। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग से पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

पेलीतगा गांव निवासी अरविंद त्यागी ने बताया कि उसका बछड़ा घर के बाहर ही बंधा हुआ था। रात में तेंदुए ने बछड़े को अपना निवाला बना लिया। सुबह को बाहर आकर देखा तो बछड़े के अवशेष पड़े हुए थे। जानकारी होने पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर वन क्षेत्राधिकारी अवनीश कुमार ने मौके पर पहुंच पर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की बात कही। एक हफ्ता पहले भी तेंदुए ने रसूलपुर माफी गांव में एक बछिया को अपना निवाला बना लिया था। शहजादपुर गांव निवासी किसान चुनमुन पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि वे तेंदुए के खौफ से खेतों पर भी नहीं जा पा रहे हैं। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि टीम को भेजा गया था, ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें