फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गन्ने के खेत में दो शावकों के साथ दिखाई दिया तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। जिले में लगातार तेंदुए की दहशत बनी हुई है। खेत में गन्ना छीलते समय दो शावकों के साथ तेंदुए को देखा तो किसान और मजदूर के होश उड़ गए। उन्होंने वहां से भाग कर जान बचाई। शोर मचाने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। तभी तेंदुए शावकों के साथ गन्ने के खेत में छिप गया। एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन


रजबपुर थानाक्षेत्र के हाकमपुर गांव में रहने वाले किसान विजेंद्र सिंह अपने नौकर अर्जुन के साथ खेत में गन्ना छील रहे थे। तभी, उन्होंने गन्ने के खेत में तेंदुआ और दो शावक दिखे। तेंदुए को देखते ही विजेंद्र और अर्जुन शोर मचाते हुए वहां से भाग निकले। लाठी-डंडे से लैस ग्रामीण उसी स्थान पर पहुंचे, जहां तेंदुआ देखा गया था। लेकिन, ग्रामीणों का शोर सुनकर तेंदुआ दोनों शावकों के साथ जंगल में छिप गया।
काफी देर तक ग्रामीणों ने तेंदुए को तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। तेंदुआ देखे जाने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। डिप्टी रेंजर राजीव वर्मा ने बताया कि टीम भेजकर मौके पर जांच कराई गई। ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें