फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दिल्ली में हुई हिंसा के आरोपी की तलाश में सैदनगली में पुलिस ने दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली(अमरोहा)। दिल्ली में तुर्कमान गेट के पास हुई हिंसा के मामले में आरोपी सोशल मीडिया एंफ्लुएंसर की तलाश में दिल्ली की पुलिस ने सैदनगली में स्थित एक घर में दबिश दी। हालांकि आरोपी नहीं मिला। बताते हैं कि उसकी लोकेशन सैदनगली में मिली थी। पुलिस बाद में दिल्ली रवाना हो गई।
विज्ञापन

बताते हैं कि सात जनवरी को दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में दिल्ली नगर निगम की टीम मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान पत्थरबाजी शुरू हो गई थी। इस हिंसा में एसएचओ समेत छह पुलिस कर्मी घायल हुए थे। पुलिस ने मामले में कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी और कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था।
सैदनगली थाना अध्यक्ष विकास सहरावत का कहना है कि इस हिंसा में दिल्ली के एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर का नाम हिंसा को भड़काने के आरोप में सामने आया है। रविवार की रात को एक आरोपी की लोकेशन दिल्ली पुलिस को सैदनगली में मिली थी। इसके आधार पर दिल्ली पुलिस की टीम थाने पर पहुंची। यहां आमद कराने के बाद थाने की पुलिस को साथ लेकर नगर के मोहल्ला कुरैशियान में एक घर में दबिश देकर आरोपी की खोजबीन की गई, लेकिन आरोपी नहीं मिल सका। इसके बाद पुलिस टीम वापस दिल्ली के रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें