फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हर की पुलिया पर बैठा दिखा तेंदुआ, ऑटो सवार दहशत में आए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। देहात क्षेत्र में तेंदुए का खौफ थम नहीं रहा है। रविवार सुबह श्यामपुर के जंगल में मध्य गंगा नहर की पुलिया पर तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। ऑटो सवार युवकों ने रफ्तार बढ़ाकर वहां से निकलकर जान बचाई। डेयरी पर पहुंचकर ग्रामीणों को जानकारी दी तो वे लाठी-डंडे लेकर जंगल में तेंदुए की तलाश में जुट गए, लेकिन सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, सुबह करीब सात बजे जोया के मकसूद गांव निवासी युवक ऑटो से दूध लेकर कांकर सराय निवासी लताफत हुसैन की डेयरी जा रहे थे। कांकर सराय-श्यामपुर मार्ग पर इतवारी के कुएं के पास मध्य गंगा नहर की पुलिया पर तेंदुआ बैठा दिखा। युवक ऑटो दौड़ाकर डेयरी पहुंचे और ग्रामीणों को जानकारी दी। इसके बाद आसपास के खेतों और जंगल में तलाश की गई, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि इतवारी के कुएं के आसपास एक सप्ताह में तेंदुआ दो बार दिख चुका है।
डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि टीम को मौके पर भेजा गया है। लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगाया जाएगा।
-

पांच दिन पहले कुत्ते को उठा ले गया था तेंदुआ
ग्रामीणों ने बताया कि करीब पांच दिन पहले अमरोहा निवासी एक फेरीवाला श्यामपुर से कांकर सराय की ओर आ रहा था। इतवारी के कुएं के पास रुकने के दौरान उसके सामने ही तेंदुआ एक कुत्ते को उठाकर ले गया था। इसके अलावा क्षेत्र में पिछले करीब दो माह से अलग-अलग गांवों और खेतों के आसपास तेंदुए की गतिविधियां देखे जाने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए की निगरानी के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें