फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मीरपुर में सड़क किनारे बैठा दिखाई दिया तेंदुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। सड़क किनारे तेंदुआ बैठा देख बाइक सवार युवक घबरा गया। वह बाइक दौड़ाकर गांव पहुंचा और ग्रामीणों को जानकारी दी। सूचना पर वन विभाग को अवगत कराया गया और पिंजरा लगवाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की गई।
विज्ञापन

हसनपुर रेंज के मीरपुर गांव निवासी फहीम नगर में किसी की गाड़ी चलाते हैं। रविवार रात करीब 10 बजे वह नगर में गाड़ी छोड़कर बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में बाइक की हेडलाइट सड़क किनारे बैठे तेंदुए पर पड़ी। तेंदुए को देखकर वह डर गए और बाइक दौड़ाकर गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी। कुछ ही देर में कौसिंन्द्र सिंह, विनीत कुमार, अहसान अली, खलीक अहमद, अशफाक आदि लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ खेतों में ओझल हो चुका था।
ग्रामीणों ने सड़क किनारे तेंदुए के पंजों के निशान मिलने का दावा किया है। तेंदुआ दिखाई देने से गांव में दहशत है। महिला भाकियू की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीना रानी भी मीरपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि संगठन ने पिंजरा लगवाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसनपुर रेंजर नरेश कुमार ने बताया कि गांव में स्टाफ भेजकर जानकारी की जाएगी। जरूरत पड़ने पर पिंजरा लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें